Gold Price Sasta: जानें आज 24K से लेकर 18K सोने चांदी का कीमत बेहद सस्ता खरीदे,सुनहरा मौक।
Gold Price Sasta:अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए खास हो सकता है। हाल ही में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजारों में खरीदारी की भीड़ बढ़ गई है। इस लेख में आपको बताया जाएगा कि आज 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने के ताज़ा दाम क्या हैं, चांदी की कीमत कितनी है, और कैसे आप अपने शहर के रेट जान सकते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹97,511 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹500 की गिरावट देखी गई है। वहीं 23 कैरेट का दाम ₹97,121, 22 कैरेट ₹89,320, और 18 कैरेट का भाव ₹73,133 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच चुका है। अगर आप लोग आज का ताजा रेट देखना चाहते हैं सोने चांदी का तो आप लोग इस आर्टिकल से देख सकते हैं क्योंकि सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
हो गया सोना सस्ता यहां से ताजा रेट देखें।
भारत के विभिन्न शहरों में 18 कैरेट सोने की कीमतों में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिलता है। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली में 18 कैरेट सोना ₹73,777 प्रति 10 ग्राम की दर से मिल रहा है, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹73,725 है। इसी प्रकार चेन्नई में ₹73,540, कोलकाता में ₹73,770, बेंगलुरु में ₹73,739, चंडीगढ़ में ₹73,480, हैदराबाद में ₹73,450 और भोपाल में ₹73,459 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। यह दरें रोजाना सुबह और शाम दो बार अपडेट होती हैं, इसलिए खरीदी से पहले ताज़ा रेट की पुष्टि करना जरूरी है।
जहां सोने के भाव में गिरावट देखी गई है, वहीं चांदी की कीमत में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में चांदी का भाव ₹1,10,290 प्रति किलो है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, एक दिन में ₹1000 तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले चांदी ₹1,09,000 प्रति किलो के करीब चल रही थी।
सोने चांदी का पहचान इस तरह से करें।
सोने की शुद्धता की जांच के लिए हॉलमार्क सिस्टम सबसे भरोसेमंद तरीका है। सोने पर अंकित नंबर उसके प्रतिशत में शुद्धता को दर्शाते हैं। यदि सोने पर 375 हॉलमार्क अंकित है, तो वह 37.5% शुद्ध होता है (9 कैरेट)। 585 हॉलमार्क का अर्थ है 58.5% शुद्धता (14 कैरेट), जबकि 750 हॉलमार्क 75% शुद्धता (18 कैरेट) को दर्शाता है। 916 हॉलमार्क 22 कैरेट (91.6% शुद्ध), 990 हॉलमार्क 99% शुद्धता और 999 हॉलमार्क पूर्ण 24 कैरेट यानी 99.9% शुद्ध सोने का संकेत होता है। इसलिए, जब भी सोना खरीदें, हॉलमार्क ज़रूर जांचें।
अगर आप अपने शहर के सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं।तो बस 8955664433 पर मिस कॉल करें। कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए ताज़ा रेट भेज दिए जाएंगे।